हिंदी दिवस प्रतियोगिता है
।।लेखनी टीम को नवण प्रणाम।।
आज भादवा सुदी पंचमी विक्रमी सम्वत् 2079 गुरुवार तदनुसार एक सितंबर, 2022 दैनिक प्रतियोगिता लेखनी टीम विषय *स्वैच्छिक* पर काव्य रचनाः
*हिन्दी दिवस प्रतियोगिता है*
हिन्दी भाषा की उपयोगिता है।
ये हिन्दी दिवस प्रतियोगिता है।।
लेखनी टीम की यह सूचना है।
हिन्दी पे हमें लिखनी रचना है।।
ये लेखनी टीम का आह्वान है।
हिन्दी भाषा बहुत आसान है।।
हम अपनी भाषा में लिखते है।
हम अपनी भाषा में बोलते हैं।।
शब्द म्हारै दिल की आवाज है।
मुँह अर कलम उसके साज है।।
मुँह 'र' कलम मात्र माध्यम है।
हर शब्द आत्मिक सानिध्य है।।
तिथि हिंदी दिवस की आई है।
लेखनी साहित्यकारहित लाई है।।
हिन्दी भाषा हित आरोज्ञता है।
एक नई काव्य प्रतियोगिता है।।
जनता एकता की भाषा हिंदी।
मिटाती सबकी निराशा हिन्दी।।
लेखनी टीम के घोषणा पत्र में।
प्रतियोगिता 2022 के सत्र में।।
तिथि एक से बीस सितंबर है।
प्रसन्न घणे धरती अर अंबर है।।
सभी रचनाकार निभाएं फर्ज।
बहुमूल्य योगदान करिए दर्ज।।
त्रुटियों रहित लेखन थीम है।
हिन्दी विकास की स्कीम है।।
कहीं कोई नहीं अब संशय है।
स्वैच्छिक ही हमारा विषय है।।
प्रतियोगिता नियम 'र' शर्तें है।
नियमों से मुकाबला करते हैं।।
प्रतियोगिता में चाहे मजबूरी है।
20 रचनाएं करें भी जरूरी है।।
20 रचना प्रतिभागी काबिल है।
करना प्रतियोगिता में शामिल है।।
रचना आपको लेखनी पटल पर।
प्रोफाइल पे प्रकाशित अटल पर।।
प्रकाशित करें उसके अंत में।
लिखना यह शब्द एक पंक्त में।।
हिंदी दिवस प्रतियोगिता लिखें।
जो स्पष्ट प्रतियोगिता में दिखे।।
इस प्रतियोगिता में विषय नहीं है।
थे लिखो निश्चित विषय वही है।।
आप अपनी इच्छा से ही लिख दें।
हिंदी पर रचनाएं लिख सकते हैं।।
कविता, शायरी, गीत अर गजल।
रचनाएं आपकी हो सब सज़ल।।
लेकिन रचना आपकी दम में हो।
परन्तु छः पंक्तियों से कम न हो।।
प्रतियोगिता लेख भी आमंत्रित हैं।
बातें सभी नियमों से नियंत्रित है।।
आप सभी को रचना का ज्ञान है।
व्याकरण-वर्तनी रखना ध्यान है।।
रचना स्वरचित अर मौलिक हो।
शब्द का ज्ञान भी भौगोलिक हो।।
निज अप्रकाशित ही रचना हो।
नकल नहीं खुद की संरचना हो।।
ना ही लेखनी पटल प्रकाशित हो।
बिल्कुल ताजी निजी रचित हो।।
प्रतियोगिता बारे जानकारी हो।
मदद में 'एडमिन टीम' प्यारी हो।।
एडमिन टीम थारी मदद करै है।
आपकी सेवा सदा तत्पर रहै है।।
हिंदी दिवस का करै ना इंतजार।
ले कलम लिखने को रहो तैयार।।
रहो हरदम हिंदी की आशा में।
अपनी रचना दें अपनी भाषा में।।
इस तरह करनी हिंदी पोषणा है।
30 सितंबर विजेता घोषणा है।।
करना सभी का सम्मान होगा।
प्वाइंट ही विजेता इनाम होगा।।
जितनी पोस्ट उतने लेखनी अंक।
प्लस 20 लेखनी पॉइंट्स है संग।।
जितनी पोस्ट उतने लेखनी अंक।
प्लस 15 लेखनी पॉइंट्स है संग।।
जितनी पोस्ट उतने लेखनी अंक।
प्लस 10 लेखनी पॉइंट्स है संग।।
पृथ्वीसिंह' लेखनी टीम धन्यवाद।
रचनाकार सब रहियो थे आबाद।।
©®
--
*कवि पृथ्वीसिंह बैनीवाल बिश्नोई*
राष्ट्रीय प्रैस एवं मीडिया प्रभारी,
जाम्भाणी साहित्य अकादमी, बीकानेर।
लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, हॉउस नं. 313,
सेक्टर 14 (श्री ओ३म विष्णु निवास) हिसार
(हरियाणा)-125001 भारत
फोन नंबर-9518139200,
व्हाट्सएप-९४६७६९४०२९
# हिंदी दिवस प्रतियोगिता
sunanda
14-Mar-2023 06:00 PM
nice
Reply
Swati chourasia
11-Sep-2022 07:29 PM
बहुत ही बेहतरीन रचना 👌👌
Reply
शताक्षी शर्मा
03-Sep-2022 02:45 AM
Nice
Reply